श्री सिद्धदाता आश्रम में पौधरोपण में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली

फरीदाबाद | आज विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया| इस अवसर पर अधिपति जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने आश्रम परिसर में अनेक पौधे लगाए| इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने भी गुरुदेव संग पौधारोपण किया।
इस अवसर पर गुरूजी ने सभी को जीवन देने पीला पेड़ों को लगाने और उनका संरक्षण करने की प्रेरणा दी | उन्होंने कहा कि पौधे हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं और पर्यावरण को भी शुद्ध करते हैं | पेड़ों से हमें लकड़ी , फल और बीज भी प्राप्त होते हैं वहीं हमें औषधियां भी मिलती हैं | इसलिए हमें हमारे जीवन में पौधों का संरक्षण करना चाहिए और यथासंभव नए पौधे भी लगाने चाहिए | इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने कहा कि पौधे जीवन प्रदान करने वाली प्राणवायु देते हैं। वह हमें फल, बीज, औषधि और छाया देते हैं। हमें वृक्षों की रक्षा करनी चाहिए और नए पौधे लगाकर उनकी बच्चों की तरह सेवा करनी चाहिए। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” मुहिम के तहत सभी को एक पौधा अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम द्वारा हमेशा से पर्यावरण की रक्षा के प्रकल्प चलाये जाते हैं| इस अवसर पर आम, चीकू, अमरुद, संतरा आदि वृक्षों के पौधे लगाकर सभी को पर्यावरण रक्षा के लिए प्रेरित किया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)