आज के कैंप में आए 241 आवेदन

 

फरीदाबाद, दिसंबर | सरकार की नई वॉटर पॉलिसी के तहत नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर तथा निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में लगातार पानी और सीवर कनेक्शनों को वैध और नया कनेक्शन कराने के उद्देश्य से नगर निगम फरीदाबाद द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आज भी कुल पांच स्थानों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए।
विभिन्न कैंप में आज 241 आवेदन प्राप्त हुए।
नगर निगम द्वारा पानी और सीवर के लिए दिए जा रहे कनेक्शन में लोगों को काफी राहत मिल रही है लोगों को अब इधर-उधर चक्कर न काटकर सीधे कनेक्शन की फाइल जमा हो जाती है।
पानी और सीवर का कनेक्शन लेने आए स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह एक अच्छी पहल है एक स्थान पर ही आकर पानी का कनेक्शन की फाइल मंजूर हो रही है और यहां कर्मचारी भी उन्हें पूरा सहयोग करते हुए दिखाई दिए हैं।

इन कैंपों का आयोजन नागरिकों को एक ही स्थान पर पानी एवं सीवर कनेक्शन से संबंधित समस्याओं के समाधान और वैधीकरण की सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया, जिससे आमजन को निगम कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

आज आयोजित किए गए कैंप निम्न स्थानों पर लगाए गए—
बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी स्थित शिव मंदिर,
सेक्टर 7 वार्ड कार्यालय,
ओल्ड फरीदाबाद अशोका एनक्लेव,
पर्वतीय कॉलोनी बूस्टर और मुजेसर गांव के सामुदायिक भवन में ये कैंप लगाए गए और कल भी यहां पर कैंप लगाए जाएंगे।
कैंपों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने पानी और सीवर कनेक्शनों को नियमित/वैध कराने की प्रक्रिया पूरी की। निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही आवेदन स्वीकार कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
नगर निगम प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने पानी और सीवर कनेक्शन समय रहते वैध कराएं और नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)