– डीसी आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में रबी खरीद की तैयारियों की समीक्षा

 

फरीदाबाद, 27 मार्च। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में आज रबी विपणन सीजन 2026-27 के तहत गेहूं एवं सरसों की खरीद व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, भारतीय खाद्य निगम, हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, चारों मंडियों के सचिव तथा मंडी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

डीसी आयुष सिन्हा ने सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रबी खरीद सीजन 2026-27 के लिए मंडियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाये। मंडियों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा पूरी खरीद प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित की जाए। उन्होंने कहा कि ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ (MFMB) पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही गेट पास जारी किए जाएं।

बैठक में लिंकेज एवं स्टोरेज प्लान की समीक्षा करते हुए डीसी आयुष सिन्हा ने निर्देश दिए कि मोहना और बल्लभगढ़ मंडियों में अधिक आवक को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एफसीआई एवं हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के गोदामों का समुचित उपयोग किया जाए तथा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त भंडारण की व्यवस्था भी की जाए। साथ ही परिवहन एवं उठान (Lifting) में किसी प्रकार की देरी न हो, निविदा शर्तों के अनुसार वाहनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

डीसी आयुष सिन्हा ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा बारदाने की उपलब्धता 31 मार्च तक सुनिश्चित की जाए।

बैठक में फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार, डीएफएससी कविता सिंह अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)