फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 16,50,000/- रूपये की धोखाधड़ी के मामले में खाताधारक एक महिला को भुनेश्वर, उड़ीसा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-3, फरीदाबाद वासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 14 अगस्त 2024 को उसके पास एक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने उसकी बेटी की नीट परीक्षा के परिणाम के बारे में बात की और कहा की वह उसकी बेटी की रैंकिग अच्छी करवा सकता है। जिसके लिए ठग ने 17 लाख रूपये की मांग की। जिस पर शिकायतकर्ता ने ठग के पास 16,50,000/-रू भेजे। पैसे लेने के बाद ठगों ने जवाब देना बंद कर दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए शांती देवी (काल्पनिक नाम) वासी उडीसा को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि महिला ने अपना खाता आगे ठगों को दे रखा था, जिस खाता में फ्राड के 16,50,000/-रू आये थे। महिला 12Th पास है और उडीसा में एक पी.जी. पर वार्डन का काम करती है। जिसको 8 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)