प्लास्टिक मुक्त विवाह पर मिलेगा विशेष सम्मान-पत्र और घर बैठे होगा विवाह पंजीकरण

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में फरीदाबाद का बड़ा कदम, जागरूकता अभियान तेज

“प्लास्टिक डिस्पोज़ल फ्री समारोह” मुहिम का भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भव्य शुभारंभ

फरीदाबाद| भारतीय जनता युवा मोर्चा फरीदाबाद एवं नगर निगम फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में मैगपाई रिसॉर्ट में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद के जॉइंट कमिश्नर राजेश प्रजापति, युवा मोर्चा फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष सचिन ठाकुर एवं युवा मोर्चा की जिला टीम उपस्थित रही। इस प्रेस वार्ता में शहर में प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई नई और सार्थक मुहिम “डिस्पोज़ल फ्री समारोह” की आधिकारिक घोषणा की गई।

इस अभियान की मुख्य उद्देश्य विवाह, समारोह और सामाजिक आयोजनों में प्लास्टिक डिस्पोज़ल का पूर्णतः बहिष्कार करना और स्टील, कांच, लीफ प्लेट्स, मिट्टी के पात्र जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का प्रोत्साहन करना है। डिस्पोज़ल फ्री विवाह अपनाने वाले परिवारों को  सम्मान-पत्र (प्रोत्साहन पत्र) के साथ नगर निगम द्वारा घर जाकर विवाह पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी । इस मुहीम के तहत शहर में 500 से अधिक विवाह समारोहों को “डिस्पोज़ल फ्री” बनाने का लक्ष्य रखा गया ।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष सचिन ठाकुर ने कहा कि फरीदाबाद को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। शादी और सामाजिक आयोजनों में अत्यधिक प्लास्टिक डिस्पोज़ल का उपयोग पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। युवा मोर्चा और नगर निगम फरीदाबाद ने मिलकर ‘डिस्पोज़ल फ्री समारोह’ मुहिम की शुरुआत की है ताकि समाज को जागरूक किया जा सके और पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जो भी परिवार डिस्पोज़ल फ्री विवाह अपनाएगा, उसे न केवल सम्मान-पत्र प्रदान किया जाएगा, बल्कि विवाह पंजीकरण की सुविधा भी घर पर उपलब्ध कराई जाएगी।  यह मुहिम हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल के सामाजिक कार्यों से प्रेरित है। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल एवं युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इस्द्के लिए वार्ड स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम, बैठकें एवं संवाद आयोजित किये जायेंगे, इस मुहीम में विवाह स्थल, कैटरिंग एवं टेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों को शामिल किया आजायेगा और स्कूल, कॉलेज और RWAs में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा ।
ओल्ड फरीदाबाद के जॉइंट कमिश्नर राजेश प्रजापति  ने कहा कि यह संयुक्त प्रयास फरीदाबाद को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने वाला बड़ा कदम है। “डिस्पोज़ल फ्री समारोह” मुहिम न केवल प्लास्टिक-मुक्त शहर की दिशा में एक सकारात्मक बदलाव लाएगी, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करेगी। उन्होंने फरीदाबाद के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहां कि वे इस मुहिम से जुड़ें और अपने शहर को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)