बल्लभगढ़़ | देहात के गांव पन्हैड़ा कलां में भगवान परशुराम पुस्तकालय समिति के सहयोग से ‘नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाईंड का उपक्रम’ के द्वारा नेत्र जांच व ‘मानव रचना लोक सामाजिक विभाग डेंटल काॅलेज’ के सौजन्य से दन्त चिकित्सा जांच कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में 309 लोगों ने अपना चैकअप कराया। कैम्प में 22 लोगों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चुना गया। इन सभी बुजुर्गों का आपरेशन निःशुल्क किया गया। दांतों की समस्या से प्रभावित लोगों को मानव रचना डेंटल के द्वारा नि:शुल्क दांतों का ईलाज किया गया। कैम्प के लिए आए डॉ. दिवाकर, डॉ. अखिलेश, डॉ. अदिबा सलीम, डॉ. निकिता, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. खुशी, डॉ. प्रांजल का समिति अध्यक्ष राम कुमार, महासचिव राहुल वत्स, महेश शर्मा, ग्यालाल, ब्लॉक समिति सदस्य ओमकार वत्स, मनफूल ने फूल माला व परशुराम की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया तथा डॉक्टरों का इस नि:शुल्क सेवा के लिए आभार प्रकट किया। पुस्तकालय समिति ने गांव में पुस्तकालय की चलाया हुआ है। जहां पर सभी के लिए नि:शुल्क अध्ययन की व्यवस्था की हुई है। आज इस अवसर पर गांव के सरपंच धर्मवीर शर्मा, मास्टर स्वराज, चेतराम, अशोक शर्मा, भागीरथ शास्त्री, सुनील पांचाल, मास्टर विनोद कुमार, लक्ष्मीकांत, सुन्दर शर्मा, नानक चन्द, मास्टर रघु वत्स विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)