– समन्वय और टीम भावना से करें कार्य, ताकि कोई कमी न रह जाए : डीसी विक्रम सिंह

– फरीदाबाद में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक

 

फरीदाबाद, 12 नवंबर। मंडलायुक्त संजय जून की अध्यक्षता में जिला फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हॉल में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त विक्रम सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मंडलायुक्त ने आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डिविजनल कमिश्नर संजय जून ने बताया कि इस बैठक में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल तथा मुख्य सचिव शिरकत करेंगे। इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को बैठक की रूपरेखा, प्रोटोकॉल व्यवस्था, सुरक्षा, आवागमन, स्वागत एवं आतिथ्य संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी एवं लायज़न अधिकारी अपनी टीमों के साथ बैठकर आवश्यक कनेक्टिविटी एवं व्यवस्थाओं की पुष्टि करेंगे, ताकि कार्यक्रम के दिन सभी व्यवस्थाएं पूर्णतया सुचारू रूप से संचालित हों। बैठक के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि आगामी बैठक में सभी प्रबंध सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं को उच्चतम स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए हर विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और तत्परता से करे। उन्होंने यह भी कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की कमी या असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विभागीय समन्वय और टीम भावना से कार्य करना आवश्यक है।

डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को यह भी आश्वस्त किया कि सभी विभाग समन्वित प्रयास करें कार्यक्रम न केवल सफल होगा बल्कि जिले की कार्यकुशलता और सकारात्मक छवि भी प्रदर्शित होगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से फरीदाबाद जिला प्रशासन अपनी दक्षता, तत्परता और उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं का परिचय देगा। अतः सभी व्यवस्थाओं को उच्चतम स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की मरम्मत, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सीवर लाइन एवं ग्रीन बेल्ट से संबंधित सभी कार्यों का निरीक्षण संबंधित विभागों द्वारा किया जाए तथा समस्त कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई कमी न रह जाए।कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।

बैठक में एडीसी सतबीर मान, नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद प्रशासक अनुपमा अंजली, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, सीटीएम अंकित कुमार सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)