मंत्री राजेश नागर ने वार्ड 27 में शुरू कराए 1.17 करोड़ के विकास कार्य
फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 27 में आज विकास कार्यों को नई गति देते हुए मंत्री राजेश नागर ने लगभग 1.17 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सड़क व नाली निर्माण कार्य की नारियल फोड़ कर शुरुआत कराई। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र में समान रूप से विकास सुनिश्चित करना है, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि इन सड़क नालियों के बनने से क्षेत्र के लोगों को बरसात के मौसम में होने वाली परेशानी की आशंका से राहत मिलेगी। मंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में ही प्रदेश में तेजी से विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मंत्री का धन्यवाद करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्र में विकास कार्य जारी रहेंगे। इस पहल से वार्ड 27 के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।
इस अवसर पर पार्षद सरोज शीशराम अवाना, जय किशन नंबरदार, जयचंद भगत, कर्मवीर खारी, महावीर रावत, सुरेंद्र अवाना, अजीत अवाना, बालेश्वर जैलदार, अजय अवाना, देवेंद्र अवाना, कुलदीप गुप्ता, राम प्रसाद प्रधान, निक्कू अवाना, अन्नी भड़ाना, सरदार प्रीतम सिंह, सरदार दीपे सिंह, एसपी चौधरी, जनार्दन प्रधान, रणधीर नेता, कामेश्वर गुप्ता, साहू प्रधान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

