फरीदाबाद। श्री महावीर दुर्गा मंदिर सघंड निवासी सभा (रजि0) सेंट्रल मार्केट सब्जी मंडी फरीदाबाद की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर मंदिर के प्रधान दिनेश छाबड़ा,सचिव तिलकराज ग्रोवर,सेवादार टोनी पहलवान,चुन्नीलाल चोपड़ा,जीवन छाबड़ा,सतीश सेठी,दीनदयाल,संजय खण्डेलवाल,रिकृं गर्ग,रवि डूडेजा,टोनी आहूजा,वीरेन्द्र छाबड़ा, एवं समस्त महिला मण्डल के साथ मिलकर पंडित चन्द्रप्रकाश शास्त्री पंडित अरविंद शुक्ला,पंडित सुखदेव दास ,ने पूरे विधि विधान से हवन यज्ञ एवंपूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रधान दिनेश छाबड़ा और सचिव तिलकराज ग्रोवर ने बताया कि इस मंदिर के लिए भूमि दान स्व0. पंडित रूपचन्द जी ने दी थी। यह मंदिर लगभग 36 वर्ष पुराना है जिसका शिलान्यास वर्ष 1989 में सघंड निवासी सभा के प्रधान स्व0.निरजंन दास छाबड़ा द्वारा तत्कालीन हरियाणा के उपमुख्यमंत्री डा0.मंगल सैन के कर कमलों से कराया गया था। इस मौके पर  चुन्नीलाल चोपड़ा व  टोनी पहलवान ने बताया कि इस मंदिर में लोगों की विशेष आस्था जुड़ी हुई है। यहां आकर श्री महावीर दुर्गा मंदिर में मत्था टेकने वाले श्रृद्वालुओं की मन्नत माता रानी सदैव पूरी करती है। उन्होनें कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहने चाहिए जिससे 36 बिरादरी के लोगों में भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)