फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं डीसीपी मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के निर्देशन में महिला थाना NIT एवं सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद द्वारा संयुक्त रूप से स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत महिला थाना NIT में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक विद्यार्थियों को महिला थाने का भ्रमण करवाकर पुलिस की कार्यप्रणाली, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, POCSO एक्ट एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुशीला ने विद्यार्थियों को महिला थाने की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया।

सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध, डायल 112 एवं दुर्गा शक्ति ऐप के बारे में जागरूक किया। स्टूडेंट पुलिस कैडेट कोऑर्डिनेटर हेड कांस्टेबल सुनील ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को सेल्फ डिफेंस के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा गलत संगति से दूर रहकर खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में GSSS F.P. Chandela, GMSSSS NIT-3, GSSS सेक्टर-21D, GSSS NIT-1 (टिकोना पार्क) एवं GSSS पाली के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं साइबर अपराध से संबंधित सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों एवं सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम ने जवाब दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुलिस व्यवस्था के प्रति समझ विकसित करने के साथ-साथ सुरक्षा, कानून एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति, महिला संबंधी अपराध अथवा साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)