फरीदाबाद , जुलाई । शहर में हरियाली तीज उत्सव की धूम रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा रविवार को उत्सव का आयोजन किया गया। शनिवार शाम भी कई जगह उत्सव का आयोजन किया गया। ह्यूमन लीगल एंड क्राइम कंट्रोल आग्रेनाइजेशन संस्था की ओर से एनआईटी स्थित बाल भवन में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलते हुए तीज व सावन के गीत गाए। महिलाओं ने कार्यक्रम में मेहंदी भी लगाई। हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव सुषमा गुप्ता ने कहा कि तीज त्यौहार हमारे देश के परंपरागत एवं संस्कृति की धरोहर है। हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही विशेष पर्व माना गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की आरोग्यता और सुखी जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना के लिए इस व्रत को रखती हैं। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि इस दिन माता पार्वती ने अपनी कठोर तपस्या से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया था। वहीं इस दिन वृक्ष, नदियों और जल के देवता वरुण की भी पूजा की जाती है। हरियाली तीज को छोटी तीज और श्रावण तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं झूला झूलती हैं और हाथों में मेहंदी लगाती हैं. नई पोशाक भी पहनती हैं। फिल्म एक्टर रणदीप हुड्डा की माता आशा हुड्डा ने कहा कि तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है। इस त्योहार के माध्यम से अतीत के दर्शन भी होते हैं। हरियाली तीज उल्लास और उमंग का उत्सव है जो हमारे जीवन में भी हरियाली लाने का प्रयास करता है। कार्यक्रम को जिला बाल कल्याण परिषद की अधिकारी पिंकी मोर ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व संस्था की महासचिव राधिका बहल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में महिलाओं ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया, जिसमें अतिथियों ने सभी महिलाओं का साथ दिया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री अनीता शर्मा, समाजसेविका अल्का भाटिया, अनुराग शर्मा सहित विभिन्न जिलों से आई संस्था की पदाधिकारी और महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)