पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 17 वासी एक महिला ने साइबर थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 3 दिसंबर 2023 उसके व्हॉट्सएप पर एक लिंक आया। जिस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड गई। जहां उसने अलग-अलग ट्रॉजेक्सन के जरिए टेलीग्राम टास्क में कुल 23,65,000 रुपये निवेश किए तथा निवेश किए पैसे जब निकालने चाहे तो नही निकाल पाया। जिस संबंध में साइबर थाना सैंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामलें में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सैंट्रल कि टीम ने निकेश बबन पीने(42) व अंजील मधुकर सावरकर(38) वासी नागपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि निकेश खाताधारक है। जिसने अपना खाता अंजील को दिया था। खाते में ठगी के 13 लाख रुपये आए थे। दोनों आरोपी 12वीं पास है व दोस्त है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)