फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त यातायात के के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा दयाल नगर और ग्रीन फील्ड कॉलोनी में दो अलग-अलग स्थानों पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में नागरिकों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। टीम द्वारा बताया गया कि नशा न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से भी नुकसानदायक होता है।

कार्यक्रम के दौरान सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति अवैध रूप से नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत 90508 91508 नंबर पर साझा करें। यह भी स्पष्ट किया गया कि सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने लोगों से अपील की कि वे इस नशा मुक्त अभियान से जुड़ें और फरीदाबाद को नशा मुक्त एवं सुरक्षित शहर बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

इन कार्यक्रमों में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)