हुड्डा, सैलजा व राव नरेंद्र ने अर्पित की श्रद्धांजलि
फरीदाबाद, 22 फरवरी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के बड़े भाई व फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष Bhupinder Singh Hooda, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद Kumari Selja तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Rao Narender Singh सेक्टर-9 स्थित उनके निवास पर पहुंचे और दिवंगत आनंद कौशिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह अटल सत्य है कि एक दिन हम सभी को इस संसार को छोड़कर जाना है, लेकिन व्यक्ति अपने अच्छे कर्मों से हमेशा याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि आनंद कौशिक कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने ईमानदारी से जनसेवा की और पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
वहीं सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि आनंद कौशिक मेहनती और कर्मठ वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे। वे सरल स्वभाव के साथ बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक हितों के लिए कार्य किया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भी पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित नेता की कमी हमेशा पार्टी को खलती रहेगी। उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और वफादारी के साथ कांग्रेस को मजबूत किया। जमीन स्तर पर कार्य कर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और सरल स्वभाव से लोगों को जोड़ने का काम किया। उनके निधन से पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है।
इस मौके पर चौधरी उदयभान, रावदान सिंह, आफताब अहमद, रघुवीर सिंह तेवतिया, एमएस चोपड़ा, नीरज शर्मा, शिवशंकर भारद्वाज, सुधा भारद्वाज, सतीश फागना, धनेश अदलखा, टिप्परचंद शर्मा, नारायण दत्त शर्मा, लखन कुमार सिंगला, रोहित नागर, सुमित गौड़, सोनपाल छोकर, गोपाल शर्मा, डॉ. एसएल शर्मा, योगेश ढींगड़ा, रेनू चौहान, डॉ. सौरभ शर्मा, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, वेद प्रकाश यादव, अनिल शर्मा, राजेंद्र चपराना, रोहताश बेदी, सतवीर डागर, मोहम्मद बिलाल, मनोज अग्रवाल, राकेश तंवर, गौरव ढींगड़ा, मुकेश अग्रवाल, अजय बैसला, एच.एस. मलिक, वेदपाल दायमा, एसएस दलाल, गुलशन बग्गा, अनिल कुमार नेता, सुनीता फागना, सविता चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

