बड़ी संख्या में सिद्धदाता आश्रम पहुंचे संस्थापक स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज को मानने वाले लोग

फरीदाबाद | सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में आज संस्थापक वैकुण्ठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज की जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गयी| इस अवसर पर देश दुनिया से हजारों की संख्या में लोग जुटे और अपने प्यारे गुरु महाराज के प्रति भाव प्रकट किये| उन्होंने वर्ष 1989 में फरीदाबाद स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम की स्थापना की थी और इसी आश्रम परिसर में वर्ष 2007 में श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम लोगों के लिए समर्पित किया|
इस अवसर पर आश्रम एवं दिव्यधाम के पीठाधिपति जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने वैकुंठवासी बाबा के दिव्य विग्रह का अभिषेक किया जिसमें गौ गव्यों का प्रयोग किया गया| उन्होंने भक्तों से कहा कि वह गुरु महाराज द्वारा बताये मार्ग पर चलेंगे तो उनके जीवन में आने वाले कष्ट शांत हो जायेंगे| गुरु महाराज ने आम आदमी को उनकी ही भाषा में धर्म अध्यात्म का ज्ञान दिया और भक्ति की गंगा बहाई | गुरु महाराज ने अपने जीवन के समस्त तप को अपने भक्तों की भलाई पर लगाया और पुनः पुनः मानव सेवा ही भगवान से मांगी | उन्होंने हमें सेवा, दान और मानवता के बारे में बताया| आज उनकी ही प्रेरणा से आश्रम द्वारा शिक्षा, चिकित्सा और सेवा के अनेक प्रकल्प चलाये जा रहे हैं| जिनसे असंख्य लोगों के जीवन में लाभ हुआ है और यह यात्रा निरंतर जारी है|
स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने बताया कि गुरु महाराज द्वारा लोगों के जीवन में किये गए आश्चर्यजनक चमत्कारों ने यहाँ एक विशाल परिवार का निर्माण किया है जो आज दुनिया में बाबा के ज्ञान के वाहक बन गए हैं | इस अवसर पर सुंदर छबीलों पर भक्तों के लिए बहुत सुंदर भोज्य एवं पेय पदार्थों की व्यवस्था की गयी थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)