रेवाड़ी में संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में प्रशासनिक सुधारों पर अहम चर्चा डिजिटल हरियाणा के क्रम में पेपरलेस हरियाणा की सफलता पर जोर।
रेवाड़ी | हरियाणा सरकार के विकसित हरियाणा विज़न को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से आज जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सम्मिलित होने के उपरांत माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने सरकार की पारदर्शी, डिजिटल और नागरिक केन्द्रित प्रशासनिक व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने बताया कि राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि शिकायत निवारण की प्रक्रिया को अधिक तेज़ सरल पारदर्शी और सभी नागरिकों के लिए सुलभ बनाया जाए पेपरलेस हरियाणा के सफल संचालन के माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रियाओं में दक्षता और पारदर्शिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है जिससे शासन की जवाबदेही भी मजबूत हुई है।
बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों को डिजिटल प्रणाली के माध्यम से शिकायतों के निपटान फीडबैक मैकेनिज़्म और विभागीय उत्तरदायित्व से संबंधित सुधारों की जानकारी दी गई।
कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि सुशासन की नई परिभाषा अब डिजिटल पारदर्शी और सबके लिए सुलभ बन चुकी है हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक को सहज त्वरित और प्रभावी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हों।हमारी सरकार का निरंतर प्रयास है कि हरियाणा में पारदर्शी, उत्तरदायी और जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो ताकि हरियाणा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विज़न के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सके।
उन्होंने आगे कहा कि प्रशासनिक सुधारों से न केवल सेवा वितरण में गति आई है बल्कि आम नागरिकों का सरकार पर विश्वास भी और मजबूत हुआ है।
श्री गोयल ने उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया कि सरकार निरंतर ऐसे प्रयास कर रही है जिससे शिकायत निवारण तंत्र और प्रभावी बने, डिजिटल सेवाएं और व्यापक हों, पारदर्शिता शासन की संस्कृति बने और हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचें

