– भारत सरकार की वित्तीय समावेशन योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर तक पहुँचाने के लिए तीन माह तक चलेगा अभियान

 

फरीदाबाद, 25 जून। जिला फरीदाबाद में भारत सरकार की वित्तीय समावेश योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर तक शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष तीन माह का अभियान 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक चलाया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने दी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) सहित निष्क्रिय जन-धन खातों का पुनः KYC सत्यापन किया जाएगा ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।

श्री मान ने कहा कि जिला प्रशासन इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और सभी संबंधित विभागों, विशेष रूप से बैंकों और अग्रणी जिला प्रबंधकों (LDMs) को निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन सुनियोजित ढंग से करें। इसके अतिरिक्त अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया कवरेज और जन-जागरूकता गतिविधियाँ भी संचालित की जाएंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि अभियान की प्रगति की निगरानी के लिए समय-समय पर जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) की बैठकें आयोजित की जाएंगी और इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।

अंत में सतबीर मान ने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन, बैंकिंग संस्थाओं और आमजन के समन्वित प्रयासों से इस अभियान के अंतर्गत सभी पात्र नागरिकों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा और किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)