भाजपा छांयसा मंडल की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न


फरीदाबाद। 
भाजपा छायंसा मण्डल की संगठनात्मक बैठक गांव मच्छगर में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह अलावलपुर एवं जिला उपाध्यक्ष लख्मीचंद भारद्वाज उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता छायंसा मंडल के अध्यक्ष रिंकू सैनी ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह अलावलपुर ने भाजपा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को बूथ स्तर तक मज़बूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। श्री अलावलपुर ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का सबसे ज़्यादा सम्मान दिया जाता है और किस कार्यकर्ता को कितनी बड़ी जिम्मेदारी मिल जाए यह भाजपा में ही संभव है। श्री अलावलपुर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति पर नीतियों का लाभ पहुंचा रही हैं और देश और प्रदेश उन्नति के शिखर तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्री अलावलपुर ने कहा कि सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी की कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में फरीदाबाद लोकसभा के अंदर विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है, हर विधानसभा में बिना भेदभाव समान विकास करवाया जा रहा है। उन्होंनेे कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया ताकि लोग सरकार की नीतियों से सही प्रकार से लाभान्वित हो सके। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला, जिला उपाध्यक्ष लख्मीचंद भारद्वाज, विनोद भाटी, मंडल अध्यक्ष रिंकू सैनी, मनोज भाटी, पार्षद प्रदीप टोंगर, पार्षद जसवंत पंवार, भूपेन्द्र रावत, प्रभु रावत, दोनों महामंत्री हितेश कौशिक, हरप्रसाद नागर, एवं छायंसा मण्डल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)