फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित श्रीमद़ भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास परम श्रद्वेय श्री मुरारी लाल बृजवासी जी महाराज ने गोवर्घन पूजा और श्रीकृष्ण भगवान के छप्पन भोग के महत्व को बताया। श्री मुरारी लाल बृजवासी जी महाराज ने बताया कि भगवान इन्द्र जब प्रकोप में थे तब उन्होनें वर्षा करके कहर बरपाया। चारों और हाहाकार मच गई और गांव जलमग्रन होने लगे तभी भगवान श्रीकृष्ण ने गोर्वधन पर्वत उंगली पर उठा लिया इससे सभी गांव के लोग गोवर्धन पर्वत के नीचे आ गए और वहां शरण ली। उन्होनें बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र का मान नष्ट करके गिर्राज पूजा कराई थी तब सभी बृजवासियों ने गोर्वधन पहुंचकर गिर्राज पूजन किया और 56 भोग लगाया। उन्होनें कहा कि आज भी वृदांवन में बांके बिहारी जी को दिन में आठ बार भोग लगाया जाता है क्योकि पूरे सात दिन भगवान श्रीकृष्ण ने भूखे प्यासे गोवर्धन पर्वत को उठाए रखा था। इस मौके पर अतिथि के रूप में पधारे विजय गुप्ता,कृष्ण आर्यं,हेमंत खुराना,पुनीत मुजांल रिंकू गर्ग,शुभम अरोड़ा,मनीष नासा,गौरव नासा,जितेंद्र झाम्ब (बोनी),मनीष थरेजा,नवीन टुटेजा आदि लोग उपस्थित  रहे जिनका मंच पर संस्था ने सम्मान किया। इस इवसर पर मार्किट कमेटी के चेयरमेन सुभाष आहुजा,संचार मंत्रालय के सदस्य परविन्द्र मल्होत्रा(शंटी),अनिल मदान,अजय गर्र्ग,साहिल कपूर,प्रणव शर्मा,हेमंत खुराना,पुनीत मुजांल, यशवंत शर्मा,केडी शर्मा,एस.के सैनी,गौरव अग्रवाल व संजीव सचदेवा सहित कई महिला भक्त मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *