फरीदाबाद, 8 मई। शाकुंतलम इंडोर हॉल, जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी सेक्टर-6 फरीदाबाद में 9 एवं 10 मई 2026 को “25वीं रजत जयंती ऑल हरियाणा स्टेट किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन ‘फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ’ एवं ‘हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ’ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे।

हरियाणा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर आगामी “नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026” के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में किकबॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन विशेष महत्व रखता है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा स्टेट किकबॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा इस चैंपियनशिप को सफल एवं भव्य बनाने के लिए राज्यभर के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 9 मई को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त महाअधिवक्ता एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विकास वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी करेंगे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष आनंद मेहता, राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम चौधरी, एस.आर.एस. इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक विनय गोयल, क्रीड़ा भारती फरीदाबाद विभाग संयोजक संदीप सिंह तथा शतायु मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक के चेयरमैन डॉ. ललित अग्रवाल मौजूद रहेंगे।

वहीं समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में एकॉर्ड हॉस्पिटल फरीदाबाद के चेयरमैन, ऑर्थोपेडिक्स, स्पोर्ट्स इंजरी एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. युवराज कुमार मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर अग्रवाल सेवा सदन सेक्टर-11 के प्रधान एस.एन. बंसल, भारत विकास परिषद की अध्यक्ष तमन्ना अग्रवाल, ई.एस.आई. हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. हेमंत अत्रि तथा अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

हरियाणा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक और उच्च स्तर के होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)