फरीदाबाद। कुमाऊँ सांस्कृतिक मण्डल (रजि.) फरीदाबाद के तत्वावधान में शनिवार को जगदम्बा मंदिर, एयर फोर्स रोड, कुमाऊँ चौक फरीदाबाद में उत्तराखंड की लोक संस्कृति को समर्पित बैसाखी उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उत्तराखंड समाज के लोगों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. मूलचंद शर्मा (विधायक, बल्लभगढ़) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जसवंत पंवार सैनी (मनोनीत पार्षद नगर निगम) फरीदाबाद ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मान किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराएं और लोकगीत हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराते हैं। उन्होंने कुमाऊँ सांस्कृतिक मंडल द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि फरीदाबाद में बसे उत्तराखंड समाज ने अपनी संस्कृति को जीवित रखने का सराहनीय कार्य किया है।

संस्था के अध्यक्ष श्री दिगंबर सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि बैसाखी उत्सव के अवसर पर माँ नंदा देवी के डोले की पारंपरिक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार प्रकाश कहाला और गौरव पंत ने अपने मधुर लोकगीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं लोक गायिका उषा भट्ट पांडेय तथा लोक गायक किरण बिष्ट की प्रस्तुतियों ने भी समां बांध दिया। उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मनमोहक प्रस्तुति मोती शाह एवं उनकी टीम द्वारा दी गई, जिसने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन शेखर भट्ट ने किया।

कार्यक्रम में देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी विभिन्न समाज संगठनों कुमाऊँ भ्रात मंडल पर्वतीय कॉलोनी, उत्तरांचल मैत्री संघ सेक्टर-55, कुमाऊँ मित्र मंडल, खाटली विकास, कूर्मांचल स्पोर्ट्स क्लब डबुआ कॉलोनी, रंक बंधु साहित्य अकादमी, उत्तराखंड संस्कृति आई.पी. कॉलोनी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कुमाऊँ सांस्कृतिक मंडल के पदाधिकारियों व समस्त कार्यकारणी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)