फरीदाबाद। एनआईटी स्थित खजानी वूमैनस वोकेशनल इंस्टीटयूटमें तीन दिवसीय  कलात्मक प्रदर्शनी  का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक एनआईटी सतीश फागना,विशिष्ट अतिथि सदस्य संचार मंत्रालय भारत सरकार (टेलीफोन सलाहकार समिति) एवं पूर्व मनोनित पार्षद राजेश तंवर,समाजसेवी राजू चौधरी,एकॉर्ड अस्पताल चेयरमेन डॉ0 जितेन्द्र कुमार,डिपार्टमेंट ऑफ गायिनीकालिजी एण्ड आईवीएफ डायरेक्टर डॉ0. दिव्या कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर संजय चौधरी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह कलात्मक प्रर्दशनी 12 से 14 अप्रैल तक चलेगी और इसमें सभी छात्राओं ने शिक्षिकाओं के उचित मार्ग द्वारा वर्ष भर में कोर्स से संबधित कलात्मक सामग्री को विषय वस्तु के आधार पर अपने कार्यो को बहुत ही सुन्दर ढग़ से प्रस्तुत किया है। इस मौके पर विधायक सतीश फागना ने संस्था के विभिन्न विभागों जैसे अर्लीचाईल्ड हुड एण्ड केयर एजुकेशन,र्आट एण्ड  क्राफ्ट,फैंशन डिजाईनिगं,कटिगं टेलरिगं एण्ड एमबरोइडरी,कम्पयूटर साइन्स व ब्यूटी कल्चर का अवलोकन किया तथा अनूठे अंदाज में छठा बिखेर रही कलात्मक कृतियों को देखकर वह गदगद हो गए। उन्होनें छात्राओं तथा शिक्षिकाओं के कार्य की खूब सराहना करते हुए कहा कि खजानी वाकई में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वूपर्ण भूमिका निभा रहा है। राजेश तंवर ने कहा कि प्रर्दशनी को देखकर लगता है कि खजानी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में यह छात्राएं अपने पैरों पर खड़ी होकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। राजू चौधरी ने कहा कि खजानी की एनसीआर और देश के अन्य भागों की शाखाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्किल डेवेलपमेंट और मेक इन इंडिया के सपने को साकार करने में लगी हई है ताकि महिलाऐ अपने पैरो पर खड़ी होकर देश की तरक्की में भागीदार बन सके। संजय चौधरी ने कहा कि प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उददेश्य मध्यम व निम्र वर्ग की छात्राओं को जागरूक करना तथा आत्मविश्वास से भरपूर करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)