फरीदाबाद, 17 अप्रैल। नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गाजीपुर रोड डबुआ कॉलोनी के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं की परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आर.के. शर्मा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बताया कि अनुष्का पाल ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं तानिया रानी ने 90.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा रितिका सिंह ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान बनाया, जबकि 40 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।
प्रधानाचार्य डॉ. शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हुई है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।

