तीन राज्यों में लहराया भगवा  उमेश भाटी ने कार्यकर्ताओं और जनता को दी बधाई

हरियाणा पर्यावरण आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर देशभर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी है।

फरीदाबाद । सोमवार को परिणाम आने के बाद अशोका  एंक्लेव स्थित उनके कार्यालय पर इस जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने खुशी मनाते हुए मिठाई बांटी। वहीं  जय श्री राम के नारे भी लगाए गए।
इस मौके पर उमेश भाटी ने कहा कि
जिस प्रकार भागीरथी गंगोत्री से गंगा को धरती पर लेकर आए थे, उसी तरह आज भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भागीरथी साबित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आज गंगा गंगोत्री से निकलकर गंगासागर तक बहती है, लेकिन राजनीतिक रूप में देखें तो भाजपा की विचारधारा गंगोत्री से गंगासागर तक पहुंच चुकी है। यह संगठन के व्यापक विस्तार और जनसमर्थन का प्रतीक है।

उमेश भाटी ने कहा कि मोदी जी  के नेतृत्व में, साथ ही अमित शाह जी की रणनीति से, भाजपा ने देश के कोने-कोने तक अपनी पहुंच मजबूत की है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि आज भाजपा का वह सपना साकार हुआ है, जिसे संस्थापक भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी  ने देखा था।

भाटी ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में शहीद हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को यह जीत समर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया। उन्होंने बंगाल की जनता का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने विकास और राष्ट्रहित की सोच को चुना है।

असम में मिली सफलता पर भी उन्होंने प्रसन्नता जताई और कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों पर मुहर है। साथ ही पांडिचेरी में मिली जीत को संगठन की मेहनत और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में मिली यह ऐतिहासिक जीत देश की राजनीति में एक नया संदेश देती है और यह साबित करती है कि जनता विकास, स्थिरता और सुशासन के साथ खड़ी है। इस मौके पर
उज्ज्वल रॉय, कल्पना भाटी, आशा गुगलानी, प्रिया , वासी अख्तर, सुमित, राहुल, अवदेश सिंह कई लोगों की भीड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)