फरीदाबाद, 4 मई। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री करतार सिंह भड़ाना के अनंगपुर स्थित कार्यालय में सोमवार को भव्य जश्न का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूरे कार्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की खुशी साझा की। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर मुहर है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी उन्होंने पहले ही कर दी थी, जो आज साकार हो चुकी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें दूरदर्शी नेता बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भड़ाना ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2029 तक देश के सभी बड़े लक्ष्य पूरे होंगे और 75 प्रतिशत राज्यों में भाजपा व उसके सहयोगी दलों की सरकार बनेगी, जिससे सुशासन और विकास की नई मिसाल कायम होगी।

भड़ाना ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है। वर्षों से लंबित परियोजनाओं को गति मिली है और सडक़, रेल तथा हवाई कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी सुधार हुआ है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम, तेज और किफायती हुई है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। देश में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है।

पश्चिम बंगाल के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वहां अब बदलाव का दौर शुरू होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी, विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम जनता को बेहतर शासन का लाभ मिलेगा।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और आने वाले चुनावों में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करने का भरोसा जताया।

इस अवसर पर समाजसेवी राकेश भड़ाना, ओमपाल टोंगर, मधु भड़ाना, राजबीर भड़ाना, मनोज प्रधान, सुरेन्द्र कारना, भारतपाल कारना, कुलदीप बंधवाड़ी, सुखबीर भड़ाना, कुल प्रकाश अवाना, संदीप भाटी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)