विकास सुशासन और ट्रिपल इंजन सरकार के संकल्प को मिल रहा प्रचंड जनसमर्थन जनता का विश्वास भाजपा के विकास मॉडल को मजबूत आधार प्रदान कर रहा है

पंचकूला | नगर निकाय चुनावों के बीच कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल के नेतृत्व में भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान निरंतर तेज़ गति और व्यापक जनसमर्थन के साथ संपन्न हुआ पंचकूला और रेवाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिल रहा अभूतपूर्व जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता विकास सुशासन और पारदर्शी प्रशासन के साथ मजबूती से खड़ी है और एक स्थिर व सशक्त नेतृत्व के साथ भविष्य की ओर बढ़ना चाहती है।
पंचकूला की प्रगति का संकल्प भाजपा के साथ के भाव के साथ पंचकूला में चल रहे जनसंपर्क अभियानों के दौरान हर स्थान पर जनसमूह का उत्साह देखने योग्य रहा। नागरिकों युवाओं मातृशक्ति और वरिष्ठजनों के साथ हुए आत्मीय संवाद में क्षेत्र के विकास जनसुविधाओं के विस्तार और शहर के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। लोगों ने खुलकर विकास के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि पंचकूला की प्रगति का संकल्प भाजपा के साथ है हमारी सरकार जनता के विश्वास जनकल्याण और विकास के मूल मंत्र के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं की राजनीति नहीं करती बल्कि संकल्प लेकर उन्हें जमीन पर उतारने का कार्य करती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारी सरकार संकल्प लेती है और उन्हें पूरा करना हमारा कर्तव्य है हमने जनता से जो वादे किए थे उन्हें केवल कहा नहीं बल्कि पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ पूरा करके दिखाया है
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुझे यह बताते हुए गर्व है कि मात्र 18 महीनों के भीतर हमारी सरकार ने 63 चुनावी संकल्पों को पूरा किया है यह केवल आंकड़ा नहीं है बल्कि जनता के विश्वास कार्य संस्कृति और सुशासन का प्रमाण है
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इस बात का संकेत है कि हरियाणा में शासन अब केवल नीतियों पर नहीं बल्कि परिणाम आधारित व्यवस्था पर चल रहा है। सरकार की प्राथमिकता हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना विकास कार्यों को गति देना और अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं को सुनिश्चित करना है।

जनसंपर्क अभियानों के दौरान पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर सामाजिक व्यापारिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े सम्मानित नागरिकों ने भाजपा की विकासोन्मुख नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भाजपा का विकास मॉडल समाज के हर वर्ग में निरंतर स्वीकार्यता प्राप्त कर रहा है और लोगों के बीच एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित हो रहा है।
रेवाड़ी क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं और संवाद कार्यक्रमों में भी भारी जनसमर्थन देखने को मिला। व्यापारिक संगठनों सामाजिक प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने विकास सुशासन और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। लोगों ने कहा कि वे ऐसे नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं जो केवल वादे नहीं करता बल्कि धरातल पर परिणाम देता है और विकास को वास्तविक रूप से आगे बढ़ाता है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हरियाणा की जनता इस बार ट्रिपल इंजन की ताक़त के साथ विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है केंद्र राज्य और स्थानीय निकायों के समन्वय से विकास की गति और अधिक तेज़ होगी तथा हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया जाएगा
उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं है बल्कि विकास की गति को और तेज करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। जनता का यह अपार समर्थन भाजपा के संकल्पों को और अधिक मजबूती देता है और विकास यात्रा को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)