फरीदाबाद। लिंग्याज विद्यापीठ में अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. योगेश चौधरी, मुख्य परिचालन अधिकारी प्रेम कुमार सलवान, रजिस्ट्रार डॉ. सीमा बुशरा तथा प्रो वीसी रिसर्च प्रो. डॉ. ब्रजेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति मेजर जनरल डॉ. योगेश चौधरी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जहां भी जाएं, विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें और समाज के लिए प्रेरणा बनें।
वहीं प्रो. डॉ. ब्रजेश कुमार ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों को विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि निरंतर सीखना, नवाचार को अपनाना और उत्कृष्ट प्रदर्शन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को अपने करियर में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। “बेस्ट एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड” एसओसीएम की छात्रा लक्ष्मी मिश्रा तथा सीएसई के छात्र अंश राणा को प्रदान किया गया। “मोस्ट कंसिस्टेंट परफॉर्मर अवॉर्ड” एग्रीकल्चर की छात्रा दिव्यानी पटनायक, एसओसीएम की छात्रा ख्याति अरोड़ा और धीरज गोस्वामी को दिया गया।
इसके अलावा “एक्सीलेंस इन प्रोफेशनल कंडक्ट एंड एटीकेट” अवॉर्ड साइकोलॉजी की छात्रा विभूति पाटवाल को प्रदान किया गया। “बेस्ट होलिस्टिक स्टूडेंट अवॉर्ड” सीएसई के छात्र आकाश शर्मा तथा फार्मेसी की छात्रा प्रिया सरकार को मिला। वहीं “आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट ऑर्गेनाइजर अवॉर्ड” सीएसई के छात्र मयंक निनोमिया एवं फार्मेसी की छात्रा इप्शिता को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” का सम्मान सीएसई के छात्र जतिन प्रताप सिंह तथा एजुकेशन विभाग की छात्रा सृष्टि को दिया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। डांस, सिंगिंग और लाइव बैंड परफॉर्मेंस से पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए।

