सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री राजेश नागर के निवास पर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

 

फरीदाबाद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के आवास पर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया।
इस दौरान लोगों के ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर का भी परीक्षण किया गया और चिकित्सकों ने संतुलित एवं पौष्टिक आहार, उचित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने शिविर का अवलोकन कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नियमित स्वास्थ्य जाँच के महत्व को बढ़ावा देना तथा आयुर्वेद एवं संतुलित आहार के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि यदि हम अपनी जीवनशैली को संतुलित कर लें तो अनेक रोगों से पीड़ित होने से खुद को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज बड़ी प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सफल पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले अनेक आयोजनों से आम जनता में जागरूकता का प्रसार हो रहा है। आज आयोजित आयुर्वेद शिविर भी लोगों के जीवन में रोशनी देने का काम करेगा। डॉ. गजेंद्र अधाना के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. रत्नेश शुक्ला, डॉ. चित्रलेखा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)