संगठन विस्तार एवं स्थापना दिवस समारोह को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

फरीदाबाद। मानव अधिकार मिशन की मासिक बैठक आज कैम्प कार्यालय, ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र शर्मा ने की।
डॉ. महेन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मानव अधिकार मिशन समाज के हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाना भी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया तथा संगठन को देशभर में अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सदस्यता अभियान को तेज करने, मानव अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा समाज के दबे-कुचले, शोषित एवं पीड़ित लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित करना है।
बैठक के दौरान आगामी 13 जून को मानव अधिकार मिशन के स्थापना दिवस समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम एस जन्मेदा राष्ट्रीय महासचिव संजीव खत्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी के अग्रवाल राष्ट्रीय संगठन सचिव धर्मपाल चौधरी राष्ट्रीय संगठन सचिव यशपाल सिंह जी राष्ट्रीय संगठन सचिव विजय मंगल राष्ट्रीय विधि सचिव एडवोकेट केपी सिंह  पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एडवोकेट नेपाल सिंह सिसोदिया  पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा  जिला अध्यक्ष सुनील मल्होत्रा कासगंज के जिला अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर,कुणाल गुप्ता संदीप गेरा अशोक रखेजा अशोक आहूजा दीपक गर्ग  सुशील भाटिया मनोज,गगन संदीप कालरा सी के जोशी विजेंद्र सैनी अशोक कुमार झा आदि लोग मौजूद रहे | बैठक का समापन मानव सेवा, सामाजिक न्याय एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)