फरीदाबाद, 02 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आज खेल परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में ब्लॉक स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता-2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन आयुष विभाग फरीदाबाद, हरियाणा योग आयोग, फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, खेल विभाग फरीदाबाद एवं शिक्षा विभाग फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी डॉ. कर्मवीर उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए योग को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योग अभ्यास अपनाने का संदेश दिया।

इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ ब्लॉक के अंडर-18 तथा 18-55 वर्ष आयु वर्ग के बालक, बालिका, पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न पारंपरिक योगासनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मनीषा लांबा, जिला योग समन्वयक डॉ. सीमा एवं योग विशेषज्ञ डॉ. विकास उपस्थित रहे। फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से सेक्रेटरी जनरल अंकुर सिंह एवं सेक्रेटरी श्याम कुमार ने आयोजन का सफल संचालन किया। जिला खेल विभाग की ओर से जिला खेल अधिकारी निलेश तथा शिक्षा विभाग की ओर से ए.ई.ओ. हरवीर उपस्थित रहे।

निर्णायक मंडल में फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से श्वेता अनेजा, नाजनीन फिरदौस, अनिल, राजू, जतिन, अंकित, मनीषा, अंशिका, अजीत भाटी एवं शोभा रानी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसके अतिरिक्त आयुष विभाग के लगभग 25 योग सहायकों ने निर्णायक, तकनीकी अधिकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

फरीदाबाद ब्लॉक अंडर-18 बालक वर्ग में भविष्य ने प्रथम स्थान, ऋषभ कुमार ने द्वितीय स्थान, आदित्य राज ने तृतीय स्थान, अंश सिंह ने चौथा स्थान तथा वंशु ठाकुर ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

फरीदाबाद ब्लॉक अंडर-18 बालिका वर्ग में मेहर अनेजा ने प्रथम स्थान, अर्पिता ने द्वितीय स्थान, समृद्धि ने तृतीय स्थान, भूमिका ने चौथा स्थान तथा अंकिता ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

फरीदाबाद ब्लॉक 18-55 पुरुष वर्ग में कुनाल ने प्रथम स्थान तथा ऋषिकांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

फरीदाबाद ब्लॉक 18-55 महिला वर्ग में अंजली ने प्रथम स्थान, अनन्या ने द्वितीय स्थान, जयंती ने तृतीय स्थान, गुंगुन कुमारी ने चौथा स्थान तथा ऋषिता ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

बल्लभगढ़ ब्लॉक अंडर-18 बालक वर्ग में अक्षत गुप्ता ने प्रथम स्थान, अर्नव ने द्वितीय स्थान, हार्दिक पंचाल ने तृतीय स्थान, बादल कुमार चौहान ने चौथा स्थान तथा विमलेश ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

बल्लभगढ़ ब्लॉक अंडर-18 बालिका वर्ग में अंशिका ने प्रथम स्थान, कीर्ति ने द्वितीय स्थान, यशिका ने तृतीय स्थान, कनिका ने चौथा स्थान तथा वंशिका ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

बल्लभगढ़ ब्लॉक 18-55 पुरुष वर्ग में बलवीर ने प्रथम स्थान, आनंद चौधरी ने द्वितीय स्थान, नारायण सिंह ने तृतीय स्थान तथा अंकित कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

बल्लभगढ़ ब्लॉक 18-55 महिला वर्ग में कोमल ने प्रथम स्थान, संगीता शर्मा ने द्वितीय स्थान, निर्मला कुमारी ने तृतीय स्थान, मुस्कान ने चौथा स्थान तथा गरिमा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी जिला स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता, दिनांक 09 जून 2026 को फरीदाबाद में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, तकनीकी अधिकारियों एवं सहयोगी विभागों का आभार व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)