– 21 जून को सेक्टर-12 खेल परिसर में होगा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन

 

फरीदाबाद, 13 जून। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में 15 जून 2026 को प्रातः 6:30 बजे सेक्टर-12 स्थित हरियाणा राज्य खेल परिसर से योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि आगामी 21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम सेक्टर-12 स्थित हरियाणा राज्य खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग दिवस से पूर्व आयोजित होने वाली योग मैराथन में खेल विभाग के खिलाड़ी, शिक्षा विभाग के विद्यार्थी, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा आम नागरिक भाग लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

डीसी ने बताया कि योग मैराथन का रूट खेल परिसर सेक्टर-12 से प्रारंभ होकर सेक्टर-15, सेक्टर-12 टाउन पार्क एवं हुड्डा कार्यालय मार्ग से होते हुए पुनः खेल परिसर में समाप्त होगा। मैराथन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष तैनाती की जाएगी।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग मैराथन एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेकर योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ एवं निरोग समाज के निर्माण में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)