स्वच्छता एप और MCF 311 एप का नागरिक करें ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल घर बैठे निगम में दर्ज कराएं समस्या,होगा समाधान – धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त

 

फरीदाबाद। महापौर श्रीमती प्रवीन बत्रा जोशी की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। प्रत्येक सोमवार प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित होने वाले इस जनसुनवाई शिविर में नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा तथा निगम सचिव अमित मान उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े और नागरिकों की समस्याओं को सुना।

जनसुनवाई शिविर में आज कुल 44 शिकायतें प्राप्त हुईं। महापौर श्रीमती प्रवीन बत्रा जोशी ने कहा कि जनसुनवाई शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहरवासियों को काफी राहत मिली है तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो रहा है।

आज प्राप्त शिकायतों में वार्ड-19 स्थित सैनिक कॉलोनी के एच-ब्लॉक से पेयजल समस्या का मामला प्रमुख रहा। इस पर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने अतिरिक्त निगम आयुक्त सलोनी शर्मा तथा अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह को मौके का निरीक्षण कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त वार्ड-16 में लंबित सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों को तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश जारी किए गए। एसजीएम नगर की गली नंबर-5 का निर्माण इंटरलॉकिंग टाइलों से कराने का निर्णय लिया गया। वहीं बुद्ध पार्क के आसपास पड़े सी एंड डी वेस्ट (निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट) को हटाने तथा पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सेक्टर-3 की ग्रीन बेल्ट पर किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अवैध कब्जे हटाने तथा कब्जाधारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई शिविर में निगम आयुक्त ने नागरिकों से नगर निगम के MCF 311 मोबाइल एप और स्वच्छता एप का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि नागरिक घर बैठे ही सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सड़कों पर पड़े सी एंड डी वेस्ट, जलापूर्ति सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर पार्षद मनोज नासवा, पार्षद प्रदीप टोंगर, पार्षद मुकेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता महेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)