– लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

 

फरीदाबाद, 18 जून। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की।

सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि आज वीरवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सर्वाधिक 16 शिकायतें सीआरआईडी (क्रीड) विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा डीएचबीवीएनएल की 2, एचएसवीपी की 4, श्रम विभाग की 1, नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) की 5, पुलिस विभाग की 5, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की 1 तथा राजस्व विभाग की 2 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है। समाधान शिविर में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)