फरीदाबाद, 20 जून। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के फरीदाबाद की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मनीषा गिरी ने दो पदक जीतकर न केवल फरीदाबाद बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
मनीषा गिरी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शहरवासियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं योग संस्थाओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर योगीराज कृष्णा एकेडमी एवं फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पल्ला-तिलपत से लेकर सेक्टर-4 बल्लभगढ़ तक एक भव्य स्वागत रैली निकाली गई।
रैली के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, योग प्रेमियों एवं खिलाड़ियों ने मनीषा गिरी का पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जयपाल शास्त्री, महासचिव अंकुर सिंह, सचिव श्याम कुमार सहित सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।
योगीराज कृष्णा एकेडमी से संदीप भारती, तबीब, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय के पूर्व शिक्षक प्रेमचंद आर्य, लोकेश, मनोज शास्त्री, नरेंद्र जी, राजेश भाटी तथा किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी , अजीत सिंह, विनोद बंसल, विनोद विरमानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने मनीषा गिरी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
यह सम्मान समारोह फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला कार्यालय, सेक्टर-4 बल्लभगढ़ में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने विश्व चैंपियन मनीषा गिरी का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि मनीषा गिरी की उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से योगासन खेल को नई पहचान मिली है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)