– सेक्टर-12 स्थित खले परिसर में योग दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल का हुआ आयोजन

 

फरीदाबाद, 20 जून। जिला फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में आज शनिवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय जिला स्तरीय योग दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। जिसका अवलोकन डिविजनल कमिश्नर संजय जून तथा उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने किया। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। डिविजनल कमिश्नर संजय जून ने कहा कि कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने वाली कुछ शारीरिक मुद्राओं या आसनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक समग्र जीवन पद्धति है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली, बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहता है, बल्कि एकाग्रता, आत्मविश्वास तथा निर्णय लेने की क्षमता में भी वृद्धि होती है। योग व्यक्ति को हर परिस्थिति में संयमित और शांत रहने की प्रेरणा देता है तथा जीवन में संतुलन बनाए रखने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने नागरिकों, विशेषकर युवाओं को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर हम बेहतर और स्वस्थ भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग, हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में 21 जून को जिले में योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में प्रातः आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा योग साधक भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और वर्तमान समय में स्वस्थ जीवन के लिए इसकी उपयोगिता और अधिक बढ़ गई है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है तथा तनावमुक्त जीवन जीने में सहायक सिद्ध होता है।

आयुष सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, मुद्रण एवं लेखन सामग्री राज्यमंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगी। समारोह में योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास भी कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल स्तर पर भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपमंडल बल्लभगढ़ में आयोजित समारोह में बड़खल विधायक धनेश अदलखा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसी प्रकार तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित योग कार्यक्रम में टेकचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इन कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे परिवार सहित योग दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिले में आयोजित सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे और योग के प्रति लोगों में नई जागरूकता उत्पन्न करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)