फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जाने वाला साप्ताहिक जनसुनवाई शिविर इस बार सोमवार के स्थान पर मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। 29 जून को संत कबीर जयंती के अवसर पर घोषित सरकारी अवकाश / छुट्टी के कारण जनसुनवाई शिविर का आयोजन 30 जून, मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा।

निगम प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला यह जनसुनवाई शिविर नगर निगम मुख्यालय में निर्धारित समय पर आयोजित होगा। शिविर में निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे तथा नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सोमवार के बजाय मंगलवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान करवाएं। निगम प्रशासन नागरिकों की शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

सरकारी अवकाश के कारण नगर निगम का साप्ताहिक जनसुनवाई शिविर इस बार 30 जून, मंगलवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा,जिसमें निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा सहित निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)