अग्रसेन जयंती के पर्व पर पूर्व सांसद,डॉ सुभाष चंद्रा करेंगें उद्घाटन

पलवल,29 जून (ओमप्रकाश गुप्ता) : 1954-55 में स्थापित यहाँ की सबसे पुरानी प्रमुख सामाजिक संस्था श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल द्वारा पलवल की पॉस ओमेक्स सिटी पलवल में निर्मित 2500 वर्ग गज में बहुत ही भव्य एवं आधुनिक साज-सज्जा से सुसज्जित,पूर्ण रूप से वातानुकूलित (Fully AC) सभी सुविधाओं से युक्त महाराजा अग्रसेन सेवा सदन का निर्माण किया है। जिसमें दुसरे चरण के हुए निर्माण में निर्मित नए भवन का नाम देश के करोड़ों करोड़ों अग्रवाल समाज का एक मात्र पवित्र तीर्थ एवं पूजनीय धाम हिसार स्थित अग्रोहा धाम के प्रमुख संस्थापक एवं निर्माता अग्रवाल शिरोमणि श्री नंद किशोर गोयनका जी के नाम रखा जाएगा। जिसका उद्घाटन 11 अक्टूबर 2026 को महाराजा अग्रसेन जयंती के प्रमुख पर्व पर पूर्व सांसद,एस्सल ग्रुप के चेयरमैन एवं ज़ी मीडिया के संस्थापक डॉ सुभाष चंद्रा के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। वहीँ इस समारोह में भूमि दान दाता एवं ओमेक्स ग्रुप के चेयरमैन श्री रोहताश गोयल,हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल सहित वैश्य अग्रवाल समाज की अन्य प्रमुख हस्तियों को भी अतिथियों के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। यह फैसला रविवार को आयोजित श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल एवं महाराजा अग्रसेन सेवा सदन पलवल की जर्नल बॉडी की संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा एवं सदन के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश गुप्ता ने की। बैठक में फाइनेंस कमेटी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-2026 की वार्षिक रिपोर्ट पेश कर आय-व्यय का विवरण रखा गया जिसको सर्वसम्मत्ति से सभी ने अनुमोदन किया। वहीँ वित्तीय वर्ष 2026-2027 के आगामी बजट की चर्चा कर जल्द ही तीसरे चरण के निर्माण करने का भी संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से यशपाल मंगला, एसपी मित्तल, चन्दर प्रकाश गोयल, ओमकार मंगला, केएल गुप्ता, एम् पी सिंगला, अनिल कुमार गुप्ता, महेन्दर गर्ग शास्त्री, शिव कुमार गर्ग, भजन लाल, ज्ञानचंद मीसे वाले, विजय गर्ग, अनुभव मंगला महेश चंद, अनिल बंसल, यशपाल गर्ग, वेद प्रकाश मित्तल, शक्तिपाल मंगला, विजय मंगला एवं तिरलोक चंद गुप्ता आदि मौजूद रहे तथा अपने अपने विचार रखे। बैठक में निर्णय लिया गया की बनाये गए इस अलौकिक भवन में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चेरिटेबल के आधार पर ही शुल्क लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)