अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित समारोह में पत्रकारों और अतिथियों का फूल-मालाओं व पटकों से किया स्वागत, सभी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
बल्लभगढ़, 1 नवंबर। बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन की ओर से चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में दीपावली मिलन समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में हरियाणा सरकार के मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस दौरान सभी अतिथियों ने पत्रकारों एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संस्था के प्रधान विनोद मित्तल और महासचिव वेद वशिष्ठ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।
इस अवसर पर फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी के विधायक सतीश फागना, बल्लभगढ़ के एसीपी रवि कुंडिया, वरिष्ठ भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी, पार्षद मुकेश डागर, महेश गोयल, दीपक यादव तथा नगर निगम फरीदाबाद के एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा कांग्रेस नेता सत्यवीर डागर, जगन डागर, गिरीश भारद्वाज, सुमित गौड़, उद्योगपति रमणीक प्रभाकर, सुनील सचदेवा, विनोद बंसल, हेमंत शर्मा, डीपी यादव, सूरजपाल भूरा, बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी के अध्यक्ष संजीव बैंसला, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव गर्ग, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली, सीए सतीश मित्तल, डीसी गर्ग, बीड़ी गोयल, नीरज गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश भाटी, संदीप चौधरी, तपन रावत और प्रेम खट्टर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संस्था के प्रधान विनोद मित्तल ने बताया कि समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का एसोसिएशन के पत्रकार सदस्यों ने फूल-मालाएं पहनाकर और पटके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह के दौरान दीपावली की खुशियां साझा की गईं और सभी ने समाज में प्रेम, सद्भाव तथा एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।

