-विभाग के पार्टी कलाकारों ने लोकगीत के माध्यम से विक्रम सिंह और अमर सिंह को दी शानदार विदाई


पलवल, 30 जून। 
सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के पलवल स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में लीडर भजन पार्टी के पद पर कार्यरत विक्रम सिंह और एमबीपी अमर सिंह 60 वर्ष की आयु पूरी करने उपरांत अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को एलबीपी विक्रम सिंह तथा एमबीपी अमर सिंह के सम्मान में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार व अधीक्षक राजबीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया और विक्रम सिंह तथा अमर सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ शानदार विदाई दी गई। इस अवसर पर डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार व सभी कर्मचारियों की ओर से विक्रम सिंह तथा अमर सिंह का फूल मालाओं के साथ सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भजन पार्टी लीडर विक्रम सिंह ने 01 अक्तूबर 2003 को तथा सदस्य भजन पार्टी अमर सिंह ने 15 जून 1988 को अपनी सेवा की शुरुआत की थी। विक्रम सिंह ने जिला सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल और अमर सिंह ने जिला गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल के कार्यालय में विभाग को अपनी अच्छी सेवाएं प्रदान की। विक्रम सिंह 23 वर्ष और अमर सिंह 38 वर्ष की सेवा उपरांत आज पलवल जिला से सेवानिवृत्त हो गए।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवाओं से मुक्त होना सरकारी प्रक्रिया का भाग है। सभी को एक दिन सेवामुक्त होना है लेकिन अधिकारी-कर्मचारी की सेवानिवृति का वो क्षण तब सुखद हो जाता है, जब बेदाग सेवानिवृत्ति होने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि विक्रम सिंह और अमर सिंह विभाग को अपनी सेवाएं देने में सदैव आगे रहे और अपने काम के पूरी तरह प्रति वफादार, समर्पित और अनुशासित रहे। उन्होंने विभाग के हर छोटे-बड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हमेशा मान-सम्मान किया। वे जहां भी रहे वे कर्मचारियों के बीच अपनी बेहतरीन व स्वच्छ छवि के लिए जाने गए। डीआईपीआरओ ने उनके बेहतर स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य व सुखद जीवन की कामना की।
अधीक्षक राजबीर सिंह ने विक्रम सिंह और अमर सिंह को नेक दिल इंसान, बेहतरीन कर्मचारी व मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उनकी कार्य कुशलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब कोई अधिकारी या कर्मचारी नियुक्त होता है, उसकी सेवानिवृति का दिन भी उसी दिन निर्धारित हो जाता है। उन्होंने कहा कि विक्रम सिंह और अमर सिंह ने अपना कार्य पूरी निष्ठा व लग्न से करते हुए विभाग को अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने भगवान से उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान नियमित और समय से पहले कार्यालय पहुंचना उनकी विशेष खासियत रही। उनके अच्छे समन्वय के कारण सभी विभागीय नीतियां व योजनाएं जनता तक पहुंचाने में सफलता हासिल हुई।
एलबीपी विक्रम सिंह ने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान उन्हें अपने अधिकारी और कर्मचारी साथियों का हर समय सहयोग मिला, जिसके लिए वे सदा उनके आभारी रहेंगे। एमबीपी अमर सिंह ने कहा कि हम सभी को निस्वार्थ भाव व निष्ठा के साथ अपनी विभागीय ड्यटी का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें विभाग में रहते हुए डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, अधीक्षक राजबीर सिंह सहित अन्य डीआईपीआरओ व प्रशासनिक अधिकारियों का बेहतरीन मार्गदर्शन मिला। वे बेशक आज विभाग से सेवा निवृत हो रहे हैं लेकिन विभाग को जब भी उनकी सेवाओं की जरूरत होगी वे विभाग की सेवा करने के लिए हर समय तैयार रहेंगे। इस अवसर पर विभाग के भजन पार्टी कलाकारों ने एलबीपी विक्रम सिंह और एमबीपी अमर सिंह के सम्मान में लोकगीत व भजन प्रस्तुत कर उन्हें शानदार विदाई दी।
ये रहे मौजूद :
इस अवसर पर लेखाकार विनोद धनखड़, लिपिक महेश कुमार, विजेंद्र सिंह, पूजा, प्रियंका, कृपा, नितेश, राजेश कुमार, रवि, प्रवीण कुमार, लल्लूराम, दुलीचंद शर्मा, हेतराम, रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, हरकेश, देवेंद्र तेवतिया, जगदीशचंद, पवन, अनिल शर्मा विक्रम सिंह तथा अमर सिंह के स्वजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)