डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर आगे बढ़ रही है केंद्र और प्रदेश सरकार: श्रीमती दुग्गल
मोदी जी ने धारा 370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी सच्ची श्रद्धांजलि – पंकज पूजन रामपाल
डॉ.मुखर्जी के विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत -पंकज पूजन रामपाल
भाजपा फरीदाबाद ने सभी 877 बूथों पर मनाई डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती
फरीदाबाद, 06 जुलाई । पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने भाजपा जिला स्तरीय कार्यक्रम में कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद् एवं अद्वितीय देशभक्त श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने सिद्धांतों और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। श्रीमती दुग्गल ने आगे कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकारें श्रद्धेय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों और राष्ट्रवादी विचारों का अनुसरण करते हुए “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का प्रत्येक निर्णय देश को अधिक सशक्त, समृद्ध और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा फरीदाबाद द्वारा दून भारती पब्लिक स्कूल ग्रीन फील्ड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावांजलि दी। उनके साथ जिला महमंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी, पार्षद वीरेन्द्र भड़ाना/बिंदे,हरि किशन गिरोटी, टीना बैंटिक, अनीता शर्मा, श्वेता शर्मा, नीलम तेवतिया, सौभाग्य लक्ष्मी, अलका भाटिया, मीनाक्षी गुप्ता, रीना यादव, अगम तनेजा, संजय अरोड़ा, अनिल भाटिया, समेत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।
जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल कमल ज़िला कार्यालय पर उनकी 125 वीं जयंती “स्मरण पक्ष” के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावांजलि दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ान, सीमा भारद्वाज, जिला सचिव गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, दिगपाल सिंह, माधव रावत, सचिन गुप्ता, अभिषेक राणा, अरुण वर्मा एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे|
श्री पंकज पूजन रामपाल ने बतया कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा सरकार के राजस्व मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, विधायक धनेश अदलखा और मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ व महापौर प्रवीण जोशी सहित भाजपा के प्रदेश, ज़िला, मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में डॉ.मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के अलग संविधान और अनुच्छेद 370 के विरोध में जो संघर्ष किया, वो आज भी हमें प्रेरणा देता है। श्री रामपाल ने कहा कि उन्हें गर्व है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर अखंड भारत के संकल्प को साकार किया है। “अनुच्छेद 370 और 35A को समाप्त करना डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं और हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को पूरा करेंगे।

