पलवल,16 जुलाई । प्रमुख सामाजिक संस्था श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल द्वारा आगामी 11 अक्टूबर रविवार से 18 अक्टूबर रविवार 2026 तक आयोजित होने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती एवं महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के नए भवन का उद्घाटन समारोह के लिए आज पहला निमंत्रण पूर्व विधायक एवं सभा के संरक्षक श्री दीपक मंगला को उनके निवास पर जा कर सभा के प्रमुख पदाधिकारियों ने दिया। यह निमंत्रण पत्र श्री वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के नेत्र्तव में शैलेंदर सिंगला,गुलशन गोयल,केएल गुप्ता,महेन्दर प्रशाद सिंगला,महेन्दर गर्ग शास्त्री,एसपी मित्तल,वेद प्रकाश मित्तल, मास्टर घनश्याम दास,यशपाल मंगला तथा देवेंदर गुप्ता द्वारा दिया गया। सभा के महासचिव शैलेंदर सिंगला ने बताया कि 11 अक्टूबर रविवार को महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी निकाली जायेगी जबकि बाद में सेठ चुनी लाल धर्मशाला,दरबार कुआँ पर हवन यज्ञ एवं भजन कीर्तन किया जाएगा। 13 अक्टूबर मंगलवार को मीनार गेट स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीपोत्सव एवं प्रशाद वितरण का आयोजन होगा। 16 अक्टूबर वीरवार को ओमेक्स सिटी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में प्रातः 9 बजे से हवन यज्ञ,10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच एवं दंत जांच शिविर, प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न स्कूलों की चित्रकला एवं मेहँदी रचे हाथ प्रतियोगिता तथा 12 बजे से 2 बजे तक भंडारा होगा। श्री सिंगला ने बताया कि 18 अक्टूबर रविवार को ओमेक्स सिटी पलवल स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में ही अग्रसेन जयंती समापन,परिवार मिलन,नए भवन का उद्घाटन,तीसरे चरण की आधार शिला एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)