फरीदाबाद 20 जुलाई | हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि0 26वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह बड़ी धूमधाम से करेगी। वहीं महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का एक बार पुन: डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल को प्रधान नियुक्त किया गया है। संरक्षक अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में समिति की एक मीटिंग मुख्य कार्यालय सैक्टर-19 फरीदाबाद पर हुई।
संरक्षक अनिल गुप्ता ने बताया कि समिति के द्वारा पहले भी लगातार 25 वर्षों से परम पिता परमात्मा की असीम अनुकम्पा एवं भारी जन समर्थन से सर्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह के सफल आयोजन सभी दानदाताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों के सहयोग द्वारा किए गए हैं जिसके लिए आप सभी बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष भी 26वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 31 अक्टूबर व 1 नवंबर 2026 शनिवार-रविवार को व सर्वजातीय सामूहिक विवाह 13 दिसम्बर 2026 रविवार को दशहरा मैदान सेक्टर-16ए, फरीदाबाद में कराया जाएगा। परिचय सम्मेलन अग्रसेन भवन, सेक्टर-19, ओल्ड फरीदाबाद में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था के द्वारा लगातार 25 वर्षों से यह कार्यक्रम होता रहा है और यह वर्ष 26वां साल है इसलिए संस्था के द्वारा इस वर्ष कुछ विशेष आकर्षण और भव्य डेकोरेशन का भी इंतजाम किया जाएगा।
लगभग 300 से ज्यादा पंजीकरण कार्यालय फरीदाबाद से लगभग 150 किलोमीटर के दायरे में हर शहर, हर कस्बे, हर गांव, हर कॉलोनी, व हर छोटी से छोटी जगह तक बनाए जाएंगे जिनमें डॉक्टर, सी ए, टीचर, इंजीनियर, अन्य कई प्रकार की प्रोफेशनल डिग्री वाले युवक एवं युवतियां, व्यापारी, अपाहिज, विधवा, तलाकशुदा, पढ़े-लिखे, विकलांग व अनपढ़, नौकरी करने वाले और प्रत्येक जरूरतमंद या किसी भी उम्र व जाती के विवाह योग्य युवक-युवतियों जिसमें लडक़ी की आयु 18 वर्ष से अधिक और युवकों की आयु 21 वर्ष से अधिक हों उनके माता-पिता व उनके अभिभावक अपने बच्चों के या उम्मीदवार स्वयं अपना पंजीकरण करा सकें और वो अभिभावक जिनके बच्चों के रिश्ते तय हो गए है, वो भी अपने बच्चों के फार्म भर कर पंजीकरण करा सकते हैं क्योंकि बिना पंजीकरण के किसी को भी सम्मेलन में आने की इजाजत नहीं होगी। इस बार सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सभी साथियों के पास बहुत से फोन व निजी तौर पर लोग संपर्क कर रहे हैं।  मीटिंग में बहुत से जिम्मेदार साथी मौजूद थे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
संरक्षक अनिल गुप्ता ने कहा कि परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह आज दुनिया की जरूरत बन गया है क्योंकि इस तेजी से बढ़ते युग में  एकल परिवार होने की वजह से आज बच्चों के शादी विवाह बहुत ही मुश्किल कार्य हो गया है क्योंकि इसका पहला कारण भ्रूण हत्या, जिस के परिणाम अब दिखाई दे रहे हैं, दूसरा कारण पढ़ाई लिखाई, अच्छी नौकरी और पैसे की भाग दौड़ में लोग अपने गांव, कस्बे, शहरों को छोडकऱ अन्य शहरों व महा नगरों में जाकर रह रहे हैं जहां पर उनके बच्चों के विवाह के लिए कोई बिचौलिया नहीं मिलता है और आजकल कोई रिश्तेदार भाई बंधु भी किसी की मदद नहीं करना चाहते, तीसरा कारण आजकल कोई भी रिश्ते में समझौता नहीं करना चाहता। इस वजह से आज लडक़ा या लडक़ी जिनकी उम्र 30-35 से 40 साल होना आम बात है, सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों,व राजनीतिक लोगों से अपील की है कि वे इस नेक कार्य में सहयोग करें और परिचय सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सभी से निवेदन भी किया।
उन्होंने कहा कि कन्याओं की शादी करवाना एक पुण्य कार्य है तथा समाज के लिए सराहनीय योगदान हैं। इसके लिए आप सभी निजी तौर पर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार भी ज्यादा से ज्यादा करें ताकि सभी समाजों के अन्तिम छोर तक भी कार्यक्रम का संदेश दिया जा सके। संस्था के माध्यम से आप सभी से अपील है कि जो भी संस्था, व्यक्ति, समाजसेवी, महिला या पुरुष कार्यक्रम में जुडऩा चाहते हों उन सभी का स्वागत है। वैसे तो पिछले  सालों में सभी कार्यक्रम अपार सफलता के साथ संपन्न हुए हैं लेकिन फिर भी और लोगों के जुडऩे से कार्यक्रम और अधिक सफलता के मुकाम पर पहुंचेगा ऐसा हमारा मानना है।
मीटिंग में मुख्य रुप से संरक्षक- अनिल गुप्ता, राजीव गोयल,  प्रधान- डॉ. ब्रहम प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष – रज्जी गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- बलराज गुप्ता, युगल मित्तल, बालकिशन मंगला, अमित गुप्ता, महासचिव -भुवनेश्वर अग्रवाल, वी के अग्रवाल, संजीव कुशवाहा, उप प्रधान- लक्ष्मी नारायण मित्तल, गोविंद गोयल एडवोकेट, रवि गुप्ता, आर के गौड़ वकील, मनोज कंसल, अजय गर्ग बल्लबगढ़, पवन गर्ग, प्रचार मंत्री – हेतराम कर्दम, प्रचार सचिव- मनीष शर्मा, गिरीश मित्तल, गौरव अग्रवाल, राम गोपाल, पदमचंद बर्फ वाले आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)