फरीदाबाद, 20 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (फरीदाबाद पूर्व) द्वारा आज सेक्टर 10 स्थित वृद्ध आश्रम (मिसिंग पर्सन हेल्पलाइन, नजदीक जी-134) में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। ‘एक पेड़, देश के नाम’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्ध लोगों और संस्थाओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पार्षद मुकेश अग्रवाल, प्रख्यात समाजसेवी बनवारी लाल गर्ग, सेक्टर-9 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रणवीर चौधरी, सेक्टर-9 मार्केट कमेटी अध्यक्ष सतवीर चौधरी, डॉक्टर संजय गर्ग, सुभाष गर्ग, चेयर पर्सन राम निवास झवेरी, किशन एएसआई, अतुल मंगला सह संयोजक, गैर सरकारी संगठन प्रमुख मोनिका गुप्ता, सरिता गोयल, करन गोयल, खुशी गोयल एवं वृद्ध आश्रम संस्था की संचालिका अनीता मलिक उपस्थित रहे। इन सभी विशिष्ट अतिथियों ने अपने हाथों से पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (फरीदाबाद पूर्व) के जिला संयोजक दिनेश गोयल ने सभी उपस्थित अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रतिष्ठित और जिम्मेदार व्यक्तित्वों की उपस्थिति समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।

