जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, फील्ड कार्य की बारीकियों से कराया गया अवगत

 

फरीदाबाद, 23 जुलाई। जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हैंडबुक (District Census Handbook-DCHB) के कार्य को प्रभावी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वीरवार को एच.एस.वी.पी. कन्वेंशन हॉल, सेक्टर-12, फरीदाबाद में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पटवारियों एवं अन्य फील्ड फंक्शनरीज ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला जनगणना अधिकारी प्रशांत शर्मा ने प्रतिभागियों को जिला जनगणना हैंडबुक (DCHB) की अवधारणा, उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जनगणना कार्य में उपयोग की जाने वाली मोबाइल एप्लीकेशन एवं वेब पोर्टल के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, ताकि फील्ड स्तर पर डेटा संग्रहण एवं अपलोडिंग का कार्य सुचारु रूप से किया जा सके।

प्रशिक्षण में अधिकारियों द्वारा फील्ड सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली, आंकड़ों के संग्रहण की प्रक्रिया, निर्धारित अनुसूचियों एवं अभिलेखों को सही ढंग से भरने, मानचित्रों के उपयोग तथा डेटा के समयबद्ध संकलन एवं रिपोर्टिंग संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त फील्ड कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं दिशा-निर्देशों से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करें। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर एकत्रित की गई सूचनाओं की गुणवत्ता ही जनगणना के आंकड़ों की विश्वसनीयता का आधार होती है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए सटीक एवं त्रुटिरहित आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित करें।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से फील्ड फंक्शनरीज की कार्य दक्षता में वृद्धि होगी तथा जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हैंडबुक (DCHB) का कार्य निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)