बेटियों को सक्षम बनाने की जरूरत : रमाकांत तिवारी
फरीदाबाद। भोजपुरी अवधी समाज द्वारा रविवार को मेधावी छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोकगीतों का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनआईटी फरीदाबाद के विधायक सतीश फागना के भाई कविंदर उपस्थित रहे। वहीं, सुनील नागर और ललिता यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर संस्था के प्रधान रघुवर दयाल, महामंत्री नरेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष रामसेवक, उपाध्यक्ष रामलच्छन यादव, चंद्रशेखर, चन्द्रधर यादव, रामप्रीत भारतवासी, बद्री प्रसाद मिश्रा, मदन लाल, मेघनाथ और वीरेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्रधान रघुवर दयाल ने बताया कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संस्था पिछले 15 वर्षों से लगातार मेधावी छात्राओं को सम्मानित करती आ रही है। इस वर्ष फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 21 मेधावी छात्राओं का चयन किया गया है।
इस मौके पर संस्था के चेयरमैन रमाकांत तिवारी ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भोजपुरी अवधी समाज भोजपुरी समाज के लोगों की संस्था है, जो समय-समय पर विभिन्न सामाजिक और सेवाभाव से जुड़े कार्य करती रहती है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के लोगों का प्रसिद्ध त्योहार छठ है। इस अवसर पर लोग भोजपुरी अवधी समाज के प्रांगण में एकत्रित होकर छठ मइया की पूजा-अर्चना करते हैं।
रमाकांत तिवारी ने कहा कि बेटियों को सक्षम बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली इन होनहार छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपना, बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया है। यह पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इन्हीं छात्राओं में से कोई प्रशासनिक अधिकारी, कोई डॉक्टर तो कोई अन्य क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएगी। उस दिन इन बच्चियों को याद आएगा कि भोजपुरी अवधी समाज ने उनकी प्रतिभा और शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए उनका सम्मान किया था।
इन छात्राओं को किया गया सम्मानित
1. प्रीती, सुपुत्री बलवान सिंह – राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओल्ड फरीदाबाद।
2. तननु, सुपुत्री भागवत प्रसाद – कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी मेट्रो रोड।
3. चित्रा, सुपुत्री हनुमान गुप्ता – राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नंगला गुजरान।
4. सती कुमारी, सुपुत्री हरिदेव – राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बल्लभगढ़।
5. कृषि चौधरी, सुपुत्री श्रवण कुमार।
6. बांबी, सुपुत्री मनोज कुमार – राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी-5।
7. अलफिया खातून, सुपुत्री मैनूदीन – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अजरौंदा।
8. महक गिरी, सुपुत्री राज कुमार गिरी – राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-55।
9. अंशिका, सुपुत्री देशराज – राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीही।
10. सोनम टाटावत, सुपुत्री राजेंद्र कुमार टाटावत – राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-55।
11. कोमल, सुपुत्री अजय गौतम – राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सराय ख्वाजा।
12. राधिका मिश्रा, सुपुत्री सुशील कुमार – राजकीय आदर्श विद्यालय, बल्लभगढ़।
13. राशी, सुपुत्री हरिपाल सिंह – राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बल्लभगढ़।
14. प्राची, सुपुत्री राकेश कुमार – राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी-5।
15. लिक्षिता, सुपुत्री हनुमान गुप्ता – नंगला गुजरान।
16. प्रिया, सुपुत्री विमल प्रसाद – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-22।
17. श्वेता, सुपुत्री संजीव कुमार – राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी नंबर-1, फरीदाबाद।

