जाट समाज ने मनाया दिवाली मिलन समारोह
फरीदाबाद, 1 नवम्बर| जाट समाज फरीदाबाद द्वारा सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में दिवाली मिलन समारोह व हरियाणा दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जाट समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर जाट समाज के महासचिव एच.एस.मलिक ने कहा कि दीपावली मिलन कार्यक्रम हमारे सभी सदस्यों के बीच एकता और सौहाद्र्र को बढ़ावा देने का अवसर है। दिवाली का पर्व हम सबको एकजुट करता है। एच.एस. मलिक ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिवाली का पर्व सुख शांति और समृद्धि का पर्व है। यह त्यौहार सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। दीपावली का पर्व हमारे समाज को खुशियों, रौशनी, उत्साह और उमंग के साथ जीवनयापन करना सिखाता है। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तंबोला सहित अन्य गेम्स भी आयोजित किए गए। जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का मंच संचालन विंग कमांडर एस.सी. मान ने किया। इस मौके पर रंजीत सिंह दहिया, एम.एस. श्योराण, योगेंद्र फोर, नरेश मलिक, टी.एस. दलाल, सुरेंद्र दहिया, राहुल चौधरी, रामरतन नर्वत, एच.एस. ढिल्लों, जितेंद्र चौधरी, रणजीत सिंह दहिया, राज मलिक, सुनीता मलिक, आशा हुड्डा, सूरजमल, रमेश चौधरी, कमल चौधरी, सतपाल नरवत, दरयाव सिंह श्योराण, एके मलिक, श्री जून, इंदू दहिया, सरोज सिंह, वीरेंद्र सांगवान, महेंद्र सिंह पहल, दिनेश तनवर, धर्मसिंह नरवत सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

