फरीदाबाद। श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक केन्द्र, सेक्टर-15ए द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य वापसी रथ यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मौसी के घर दस दिन प्रवास के बाद भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु अपने मंदिर के लिए विशाल रथ यात्रा के साथ रवाना हुए। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के दर्शन किए और रथ यात्रा में शामिल होकर भक्ति का अद्भुत वातावरण बनाया।

खुशबूदार फूलों से सजे भव्य रथ को श्रद्धालुओं ने जयघोष और भजन-कीर्तन के बीच मंदिर प्रांगण तक पहुंचाया। रथ यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्तों की भारी भीड़ रही और वातावरण “जय जगन्नाथ” के उद्घोष से गूंजता रहा।

यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। पुलिस प्रशासन की निगरानी में पूरी रथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी रखी गई।

इस अवसर पर श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक केन्द्र के प्रधान नित्यानंद राऊत, महासचिव अनिल साहु, सुभाष नायक, सुधांशु शेखर जेना, गौतम चंदेल, मनोज ढल, प्रदीप्ता बिस्वाल, बिबेक प्रधान, गंगाधर, संजय प्रधान, धनेश्वर प्रधान, पुरुषोत्तम राऊत, पुरुषोत्तम प्रधान, रोहित, दर्पण, कृपासिंधु, प्राण बिहेरा, प्रदीप नायक, रंजीत साबू, दिलीप जेना सहित अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रधान नित्यानंद राऊत एवं महासचिव अनिल साहु ने सभी श्रद्धालुओं को रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार करें तथा प्रत्येक परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)