फरीदाबाद, 25 जुलाई। मंडल रोजगार कार्यालय, फरीदाबाद, सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा आरबी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गत दिवस सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी परिसर में रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 40 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से अल्टियस इन्फ्रा, विक्टोरा इंडस्ट्रीज, विप्रो प्राइवेट लिमिटेड, एनआईआईटी फाउंडेशन, सलाद डेज़, केआर ऑटोटेक प्राइवेट लिमिटेड, जेबीएम ऑटो तथा मोतीलाल ओसवाल सहित अन्य संस्थापनाएं शामिल रहीं। इन कंपनियों द्वारा कुल 1477 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए।

मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 119 अभ्यर्थियों का मौके पर ही विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन (शॉर्टलिस्ट) किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उद्योगों की मानव संसाधन आवश्यकताओं को भी पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रोजगार मेले में एफआईए के चेयरमैन एच.एल. भूटानी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. शैलेन्द्र कुमार तथा आरबी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन के बृजेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं एवं अभ्यर्थियों को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में भी जागरूक किया गया। रोजगार कार्यालय की ओर से उप-अधीक्षक सुनील कुमार, विनोद कुमार, आंकड़ा सहायक सुरेन्द्र सिंह चौहान, सहायक दीपक, आशीष लिपिक तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)