फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने सत्याग्रह व विजय मार्च निकाला
फरीदाबाद, 25 जुलाई। जन्तर-मन्तर पर छात्रों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्वक प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई लाठी-चार्ज के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के निर्देशानुसार पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में छात्रों के समर्थन में नीलम चौक पर सत्याग्रह किया गया, तत्पश्चात विजय मार्च नीलम चौक से लेकर बीके चौक तक निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ता के हाथों में तिरंगे झण्डे व स्लोगन की तख्तियां थी।
इस मौके पर विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, रोहित नागर, विधान प्रताप सिंह, विनोद कौशिक, पूर्व पार्षद राजेन्द्र चपराना, अनिल शर्मा, योगेश ढींगड़ा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास दायमा, रिन्कू चंदीला सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर लीक हुई नीट परीक्षा व परीक्षाओं में हुई धांधली को लेकर छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच दिल्ली पुलिस ने निर्दोष छात्रों पर हुए बर्बरता दिखाते हुए लाठीचार्ज किया व निर्दोष छात्रों पर मुकदमें भी दर्ज किए। छात्रों के समर्थन में उतरे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका सांसद, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित सभी विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। यह कहा का कानून है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं-छात्रों के संघर्ष की जीत है। अगर प्रधान शुरुआत में ही नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दे देते तो मासूम छात्रों को ना लाठीचार्ज का सामना करने पड़ता और ना ही इतना संघर्ष करना पड़ता। छात्र केवल निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य की सुरक्षा और ईमानदार भर्ती प्रक्रिया चाहता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि परीक्षाएं निष्पक्ष हों और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनाई जाए, तो युवाओं का विश्वास मजबूत होगा और उन्हें बार-बार सडक़ों पर उतरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करती रहेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हो तथा छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न होने दिया जाए।
इस अवसर पृथला क्षेत्र के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र पहले ही इस्तीफा दे देते तो छात्रों को संघर्ष करने की जरूरत ही नहीं पड़ती और उनके साथ तो बर्बरता हुई है वह भी नहीं होती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश व देश के भविष्य युवाओं से माफी मांगनी चाहिए, जिन पर लाठीचार्ज व बर्बरता की थी। साथ ही परीक्षा तंत्र को इतना पारदर्शी बनाना चाहिए कि भविष्य में पेपर लीक की कोई संभावना ना रहे क्योंकि पेपर लीक की समस्या देश में महामारी का रूप ले चुकी है। युवाओं को बीजेपी सरकार की अनदेखी के चलते सडक़ों पर आकर आंदोलन करना पड़ा। इसके खिलाफ कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में, छात्रों की गूंज कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया। आखिरकार जन आंदोलन के खिलाफ बीजेपी को झुकना पड़ा। अब कांग्रेस संसद के भीतर पेपर लीक को लेकर सरकार से जवाब मांगेगी और सभी मागें नहीं मानी तो
कांग्रेस संसद को भी नहीं चलने देगी। सडक़ से लेकर संसद तक भाजपा सरकार को इस मोर्चें पर घेरा जाएगा।
इस अवसर पर बिजेन्द्र चांदहट, अंश वत्स, उमेश कौशिक, डा. सौरभ शर्मा, अनिल शर्मा, वीरेन्द्र चंदीला, वेद प्रकाश यादव, अजीत भाटी एडवोकेट, गौरव ढींगड़ा, विकास फागना, प्रेम यादव, सुनीता फागना, एन.के.शर्मा, एडवोकेट अनुज शर्मा, संजय सौलंकी, सुरेश बेनीवाल, शालिनी मल्होत्रा, बलजीत हुड्डा, बलजीत सिंह अरोड़ा, महेश बैंसला, जुल्फिकार, इशांत कथूरिया, राहुल सरदाना, राहुल नागर, बिजेन्द्र मावी, मोहसीन खान, युनूस खान, सरला भमोत्रा, पम्मी मान, अरूण अग्रवाल, विशाल पाण्डे, शैलेन्द्र सिंह, मुकेश परसवाल, विक्रम, अर्जुन तंवर, योगेश तंवर, शाहबुद्दीन, नरसीमा शेख, जुबैर खान, मनीष बौद्ध, प्रशांत कौशिक एडवोकेट, देव वशिष्ठ, नरेश, दीपक शर्मा, राजकुमार शर्मा, सोहिल सैफी, जसविंदर, सुन्दर नेताजी, सरपंच विजयपाल कोट, गजना लाम्बा, रियाज खान, राजा सैनी, धर्मदत्त, रामप्रवेश, सोनू घनघस, धर्म पंडि़त सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

