फरीदाबाद में कर्मचारी व युवा वर्ग का कांग्रेस के प्रति बढ़ता रुझान पार्टी को करेगा और मजबूत: सुमित भाटिया

फरीदाबाद, 3 सितम्बर। फरीदाबाद जिले में कांग्रेस संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है। इसी कड़ी में कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित भाटिया के नेतृत्व में युवाओं व दूसरी पार्टी से आए नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस की नीतियों में आस्था जताई। विभिन्न राजनीतिक दलों से कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं का पार्टी नेताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें संगठन में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
जॉइनिंग कार्यक्रम में कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित भाटिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में युवाओं का कांग्रेस से जुडऩा फरीदाबाद में कर्मचारी एवं युवा वर्ग के बीच कांग्रेस की बढ़ती स्वीकार्यता के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश के डिप्टी चेयरमैन केसर सिंह डागर, प्रदेश सचिव राजकुमार चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुमार अरोड़ा, युवा कांग्रेस कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष इकबाल कुरैशी, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पराग गौतम तथा पृथला विधानसभा अध्यक्ष भाई दीपक तंवर मौजूद रहे।
कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए साथियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और डॉ. उदित राज के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की न्याय, संविधान बचाओ और सामाजिक न्याय की विचारधारा में पूर्ण आस्था व्यक्त की।
इस मौके पर कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित भाटिया ने कहा कि फरीदाबाद में कर्मचारी और युवा वर्ग तेजी से कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं का कांग्रेस में बढ़ता विश्वास आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान और उचित जिम्मेदारी दी जाएगी।
सुमित भाटिया ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय को मजबूत करने वाली है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में युवा और कर्मचारी वर्ग कांग्रेस के साथ जुडऩे के लिए आगे आ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करें।
सैकड़ों युवाओं की इस जॉइनिंग को फरीदाबाद में कर्मचारी कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)